-1795866340836_v.webp)
चेन्नई, 28 Nov : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित ‘दीपथून’ स्तंभ पर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शनिवार, 28 नवंबर की शाम 5 बजे ये दीपक जलाया गया है।
‘दीपथून’ पर ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्ज्वलित किए जाने के दृश्य को देखने के लिए भक्त और हिंदू संगठनों के सदस्य मंदिर परिसर में एकत्र हुए।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ ‘कार्तिगई दीपम’ का प्रज्वलन
मंदिर के प्रशासन को संभालने के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन को ‘रिसीवर’ (प्रशासक) के रूप में नियुक्त किया गया।
‘कार्तिगई दीपम’ के प्रज्वलन के वक्त ढोल-नगाड़े बजाए गए। इस मौके पर लोगों की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। लोगों ने इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाया।







