
जम्मू, 28 Nov : जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने रविवार को आयोजित होने वाली सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस कैप्चर, सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को गेट बंद होने के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद एडमिट कार्ड पर होलोग्राम लगाया जाएगा। इसके बिना परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दो पन्नों वाला मूल एडमिट कार्ड और फोटो ID लाना जरूरी
उम्मीदवारों को दो पन्नों वाला मूल प्रिंटेड एडमिट कार्ड, अंडरटेकिंग, सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र और दो हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। फोटोकापी या स्कैन किए गए





