
जम्मू , 13 Aug : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जम्मू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। जम्मू संभाग का मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में होना है। इसके चलते स्टेडियम और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है।
स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों से जांच के बाद ही लोगों और वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बिना किसी उचित कारण के स्टेडियम परिसर में प्रवेश पर रोक है। सुरक्षा कर्मियों की ओर से स्टेडियम के आसपास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।




-1791282490690_v.webp)


