
श्रीनगर, 6 Oct : मौसम विभाग की भविष्यवाणी मंगलवार को सच साबित हो गई और घाटी में मौसम ने करवट बदल ली, उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहने और इस बीच ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
गौरतलब है कि विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में 8 अक्तूबर को मौसम के मिजाज बदल जाएंगे और इसका प्रभाव 6 अक्तूबर से ही दिखेगा। आज यानी मंगलवार तड़के मौसम ने करवट बदल ली और उच्च इलाकों में बारिश शुरू हुई और कुछ देर बाद बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला भी शुरू हो गया।

-1791282490690_v.webp)




