
ऊधमपुर , 22 July : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रामबन जिले के रामसू क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक टेंपो पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया तथा मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो (जेके06बी-9842) श्रीनगर से डोडा जिले की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन रामसू क्षेत्र में पहुंचा, अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर लुढ़ककर सीधे टेंपो पर आ गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

-1784722219844_v.webp)



