
श्रीनगर, 28 Oct : कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) के पात्र छात्रों को प्रमाणपत्र नहीं मिलने का मुद्दा गरमा गया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि योग्य छात्रों के आवेदन मामूली कारणों से खारिज किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे छात्रों की मेरिट के साथ अन्याय बताते हुए प्रभावित आवेदकों से अपने मामलों का विवरण साझा करने की अपील की है।
इल्तिजा मुफ्ती ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस समस्या का समाधान करने में विफल रही है।
साथ ही, जिन छात्रों के इडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों के आवेदन अस्वीकार किए गए हैं, उनसे संपर्क कर अपने मामलों की जानकारी देने को कहा है। हालांकि, प्रमाणपत्र खारिज होने के कारणों और प्रभावित छात्रों की संख्या का विवरण पोस्ट में नहीं दिया गया।






