
रियासी, 22 July : नीट परीक्षा पहले से ही विवादों के घेरे में है। अब रियासी की नीट-यूजी 2026 अभ्यर्थी सुप्रिया ने अपने परीक्षा परिणाम में कथित विसंगति का आरोप लगाए हैं। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सुप्रिया ने बताया कि 16 जुलाई रात 10:30 बजे नीट परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। शायद सरबर की व्यस्तता के कारण उस समय उनका परिणाम डाउनलोड नहीं हो पाया। अगले दिन जब डाउनलोड किया तो अंकतालिका में 720 में से 651 अंक दिखाई दिए थे जिसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्होंने कुछ जगहों पर शेयर भी कर दिया था, जबकि बाद में दोबारा परिणाम देखने पर अंक घटकर 251 प्रदर्शित होने लगे।


-1784722219844_v.webp)


