
जम्मू, 22 July : नीट पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। दोनों दलों ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी की। शहर के शहीदी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया व कांग्रेस पर नीट मुद्दे को लेकर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा के विरोध का जवाब देते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और केंद्र सरकार को नीट पेपर लीक मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।


-1784722219844_v.webp)



