-1784722219844_v.webp)
श्रीनगर , 22 July : जम्मू-कश्मीर में बुधवार यानी आज भी मूसलाधार हो रही है। जम्मू में जहां निचले इलाकों में पानी भर रहा है। वहीं कश्मीर में भी हालात खराब हो रहे हैं। पानी घरों तक जा रहा है। तवी नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं चिनाब भी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। हालांकि अभी झेलम में पानी अभी खतरे के निशान से कम है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई को जम्मू में बारिश का दौर जारी रहेगी, जबकि कश्मीर में मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है।
जम्मू में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव मंगू चक के लोग एक बार फिर सहम उठे हैंं। वह छतों पर रात गुजार रहे हैं. उन्होंने खाने पीने का सामान भी छत पर रख लिया है. बीते वर्ष यहां घरों में 6 फीट तक पानी आ गया था. पिछले 24 घंटों में कठुआ में 153, कठुआ बर्मल में 143, सांबा में 133, जम्मू में 62, गुलमर्ग में 55, कटरा में 58.5, बटोटे में 46, बारामूला में 38, पुंछ में 51, राजौरी में 44, रामबन में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई.





