
श्रीनगर, 9 July : सरकार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले तथा परिवहन मंत्री सतीश शर्मा को पड़ोसी राज्य से पशुओं को ले जाने वाले कश्मीरी मटन डीलरों को होने वाली परेशानी और कथित अवैध ट्रांजिट शुल्क के लंबे समय से लंबित मुद्दे को सुलझाने के लिए पंजाब भेजा गया है।
मंत्री का यह दौरा आल कश्मीर मटन डीलर्स यूनियन’ की नई शिकायतों के बाद हो रहा है। यूनियन का कहना है कि पंजाब सरकार के आश्वासन और आधिकारिक निर्देश जारी होने के बावजूद, पशु ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली जारी है, जिससे परिवहन लागत बढ़ रही है और घाटी की मटन आपूर्ति खतरे में पड़ रही है।






