
जम्मू , 9 July : जम्मू-कश्मीर में बादल जमकर बरस रहे हैं और इसका असर सीधा चिनाब नदी पर दिख रहा है। लगातार बारिश से चिनाब उफान पर है। पानी का दबाव कम करने के लिए भारत ने रामबन में बने सलाल डैम और बगलिहार डैम के गेट खोल दिए हैं।
बगलिहार के तो 3 गेट एक साथ खोलने पड़े, जिसके बाद चिनाब में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। डैम से निकलते पानी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं – पानी का रेला देखकर लोग कह रहे हैं कि नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं।






