
कटड़ा , 18 June : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार वीरवार को विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिनेता के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार सुबह विशेष चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के माध्यम से जम्मू से सीधे यात्रा मार्ग स्थित पंछी हेलीपैड पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे उनके पहुंचने पर श्राइन बोर्ड अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी अगवानी की गई। इसके बाद वह बैटरी कार में सवार होकर सीधे भवन के लिए रवाना हुए।






