
कठुआ , 18 June ; जम्मू और कठुआ से उत्तराखंड तक फैले आतंकियों के हवाला नेटवर्क मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी शुरू कर दी है। एनआईए की टीम ने कठुआ पुलिस से अब तक की जांच की जानकारी लेते हुए मामले की रिपोर्ट बनाई।
इस रिर्पोट के आधार पर एनआईए ने मामले में गिरफ्तार आरोपितों से जम्मू की अंबफला जेल में पूछताछ भी की है। सूत्रोंकी मानें तो एनआईए भी इस मामले में केस दर्ज कर जांच करेगी। क्योंकि आतंकियों का यह हवाला नेटवर्क काफी बड़ा होता नजर आ रहा है। इस नेटवर्क को इतने सुनयोजित तरीके से चलाया जा रहा था कि जांच कर रही पुलिस के भी हाथ पैर फुल रहे हैं।





