-1781247451604_v.webp)
जम्मू , 12 June: देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक श्री अमरनाथ यात्रा में हर वर्ष शिवभक्त पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए खिंचे चले आते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन व अन्य कारणों से पिछले करीब 12 वर्ष में पवित्र गुफा क्षेत्र के आसपास जून से अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री तक वृद्धि हुई है।
हालांकि, प्रशासन भी चौकस है और दो वर्ष से यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के आसपास भीड़ कम करने के प्रयास किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव का ही असर है कि पिछले कुछ वर्षों से यात्रा के पहले माह में ही पवित्र गुफा में हिमलिंग अंतर्ध्यान हो रहे हैं।
वर्तमान में पवित्र गुफा के पास का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उचित उपाय न किए गए तो अगले दो दशक में यह और बढ़ सकता है।
13 हजार फीट पर है श्री अमरनाथ धाम
कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिला के ऊपरी क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ गुफा में वर्ष 2012 में जून से अगस्त माह के बीच अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री रहता था। वर्ष 2024 में बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया था। पवित्र गुफा के आसपास वर्ष 2016 से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है।
उस दौर में पवित्र गुफा के आसपास के क्षेत्र में अधिक समय तक बर्फ रहती थी। सरकार ने बदलाव किया है और गुफा के आसपास टेंट सिटी को बसाने की इजाजत नहीं दी जाती और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को तुरंत वापस लौटने को कहा जाता है ताकि भीड़ कम हो।
विशेषज्ञ के सुझाव
- अमरनाथ गुफा के आसपास के क्षेत्र में गुज्जर-बक्करवालों के जुनिपर झाड़ी को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध हो, यह झाड़ी बर्फ जमाए रखने में मदद करती है।
- पवित्र गुफा के पास अधिक भीड़ पर नियंत्रण रहे। भीड़ बढ़ने पर तापमान में तेजी से वृद्धि होती है।
- गुफा के पास पॉलीथिन और प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध हो। अगर इसका कचरा पड़ा भी है तो उसे तुरंत हटाया जाए।
- यात्रा मार्ग के आसपास पेड़ों के कटान पर पूरी तरह से प्रतिबंध हो।
- सौर व जलविद्युज ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें, जेनरेटर का प्रयोग वर्जित रहे। इससे प्रदूषण बढ़ता है। (पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक ओपी शर्मा)
अच्छी बात: गुफा के आसपास वर्षा
- वर्ष 2017: 6 मिमी
- वर्ष 2018: 12 मिमी
- वर्ष 2019: 15 मिमी
- वर्ष 2020: 12 मिमी
- वर्ष 2021: 20 मिमी
- वर्ष 2022: 32 मिमी
- वर्ष 2024: 45 मिमी
- स्रोत : मौसम केंद्र श्रीनगर
पिछले वर्षों में अमरनाथ यात्रा
- 2011 6.34 लाख
- 2012 6.22 लाख
- 2014 3.73 लाख
- 2019 3.42 लाख
- 2022 3.04 लाख
- 2023 4.50 लाख
- 2024 5.12 लाख
- 2025 4.14 लाख
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







