
जम्मू, 10 June : यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने सख्त रुख अपनाया है। बीते करीब एक सप्ताह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 280 वाहनों को जब्त किया है, जिनकी पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) पहले ही यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा रद की जा चुकी थी।
इसके बावजूद वाहन मालिक इन वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे थे, जिससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा था बल्कि सड़क सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। विभिन्न यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए थे। इनमें ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है।


-1780566388485_m.webp)




