
जम्मू-कश्मीर , 24 Dec : जम्मू-कश्मीर में कड़क सर्दी का मौसम चल रहा है। जिसके चलते अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी को देखते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों से 2,800 मीटर ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। लोगों से हिमस्खलन संभावित इलाकों से बचने और आधिकारिक सलाह का पालन करने को कहा गया है।




