
थानामंडी , 4 April : भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए Anti-Corruption Bureau (एसीबी) ने थानामंडी पुलिस स्टेशन में तैनात एक हेड कांस्टेबल को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ACB के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल एक शिकायतकर्ता से किसी आधिकारिक काम को निपटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया, जिसमें आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।





