
जम्मू , 4 April : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में आज उस वक्त जमकर हंगामा देखने को मिला, जब शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल-जवाब के दौरान सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पीडीपी के एक विधायक ने शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
इस पर शिक्षा मंत्री Sakina Itoo ने जवाब दिया, लेकिन पीडीपी विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार केवल “हो जाएगा” कहकर टाल देती है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। विवाद बढ़ने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की विधायक और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू नाराज हो गईं और उन्होंने पीडीपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए पीडीपी ही जिम्मेदार है और यह स्थिति उनकी ही नीतियों का परिणाम है।
सकीना इत्तू ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया, जिससे कई मामलों में सरकार के अधिकार सीमित हो गए हैं। इस दौरान सदन में माहौल काफी गरम रहा और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।





