
काबुल, 28 Nov : अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के एक मिडिल स्कूल में शनिवार को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 97 लोगों घायल हुए।
कुनार के सूचना और संस्कृति निदेशक समीउल हक हक बयान ने टोलोन्यूज को बताया कि कुनार प्रांतीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार प्रांतीय राजधानी असदाबाद में शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर में हुए विस्फोट के बाद सात लोगों के शव और 97 घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया। वहीं, कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।
-1795866340836_v.webp)






