
जम्मू , 25 Nov : पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में लगातार जारी है। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे इन कर्मचारियों के हड़ताल व प्रदर्शन को करीब चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
फ्रंट के नेताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से जनता को पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
रुका वेतन जारी करने की मांग
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सभी डेली वेजर व अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बनाना, पिछले कई वर्षों से रुका हुआ बकाया वेतन तुरंत जारी करना और न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू करना शामिल है।






