
जम्मू , 25 Nov : शेषनाग सड़क परियोजना को लेकर जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान तेज हो गया है। अब सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) भी मैदान में उतर गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और जदीबल के विधायक तनवीर सादिक ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परियोजना को लेकर उठ रही चिंताओं का संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित वन मंत्री को निर्देश दिए हैं कि परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण विभाग और वन्यजीव विभाग से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जाए।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता एवं जदीबल के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि क्षेत्र से सामने आए कुछ दृश्यों के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार किसी भी संभावित पर्यावरणीय उल्लंघन की वास्तविक स्थिति का पता लगाना चाहती है।





