
जम्मू , 25 Nov : जम्मू-कश्मीर में आतंकियोें के पारिस्थितिक तंत्र के समूल नाश के अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने जम्मू प्रांत में जिला माहौर, रियासी के रहने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के पांच कथित आतंकियों अचल संपत्तियां कुर्क करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। यह पांचों आरोपित आतंकी कथित तौर पर पाकिस्तान में रहकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माहौर, रियासी के पांच आतंकियों की संपत्तियों की कुर्की की मंजूरी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत प्रदान की है। यह कार्रवाई पुलिस थाना माहौर में दर्ज एफआईआर नंबर 70/2024 के आधार पर की जा रही है।





