
श्रीनगर , 1 Oct : उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में खेल रहा महज दो साल का मासूम अचानक पानी के टब में गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां करीब एक दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन आज वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।
मृतक बच्चे की पहचान शहनाज शफात (2) पुत्र शफात अहमद रेशी के रूप में हुई है।
घर में खेलते समय पानी से भरे टब में गिरा बच्चा
अधिकारियों ने बताया कि बच्चा बुधवार को अपने घर में था, इसी दौरान वह दुर्घटनावश पानी से भरे टब में गिर गया। हादसे का पता चलते ही परिजनों ने उसे तुरंत न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) कलामाबाद पहुंचाया।







