
श्रीनगर, 1 Oct : करीब चार दशकों के लंबे इंतजार के बाद श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों ने कदम रखा है। हालांकि, इस बार यहां कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं खेली जा रही है, बल्कि ईरानी कप के तहत प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। इस मुकाबले में ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान समेत कई नामी खिलाड़ी अपने बल्ले और गेंद का दम दिखाने पहुंचे हैं।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित यह पांच दिवसीय मुकाबला जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमों के बीच खेला जा रहा है।
गौरतलब है कि करीब चार दशक पहले, वर्ष 1983 में इसी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना था। हालांकि, मैच के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पिच खोदकर खेल में बाधा डाल दी थी। हालात को देखते हुए प्रशासन को मैच स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक घाटी के इस प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला गया है।



-1791021998069_v.webp)



