श्रीनगर, 14 Sep : एफएटीएफ की आगामी बैठक से पूर्व पाकिस्तान ने अपनी मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची, जिसे रेड बुक कहा जाता है, में पुलवामा के मुख्य गुनहगार अजहर मसूद को भगोड़ा बताते हुए उस पर पाकिस्तानी करंसी में इनामी राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख कर दी है। लेकिन यह बात अलग है कि अजहर मसूद पाकिस्तान में ही है और आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार तथा पाकिस्तान की सेना लगातार उसे और उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को संरक्षण प्रदान कर रही है। ऐसे में इनाम की राशि बढ़ाने का कदम आतंकवाद के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई से अधिक एफएटीएफ को प्रभावित करने की कोशिश नजर आता है।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की अगली बैठक 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रही है। पाकिस्तान का भरसक प्रयास है कि एफएटीएफ उसे ग्रे सूची में शामिल न करे। अगर ऐसा होता है तो दिवालिया होने के कगार पर जा पहुंचे पाकिस्तान का आर्थिक तंत्र पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है।
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







