श्रीनगर, 14 Sep : अगर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। गुलमर्ग गोंडोला अपनी तय वार्षिक जांच के लिए आज यानी 14 से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान रूटीन सेफ्टी चेक और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
सिर्फ ऑफिशियल पोर्टल से करें बुकिंग
पर्यटकों को सलाह दी गई है कि सर्विस शुरू होने पर टिकट सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर केबल कार कांर्पोरेशन (जेकेसीसीसी) के ऑफिशियल पोर्टल से ही खरीदें और लोकल दलालों से बचें। अधिकारियों ने इस अस्थायी बंदी से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
12,959 फीट की ऊंचाई पर गुलमर्ग गोंडोला
बता देते हैं कि दुनिया के सबसे ऊंचे केबल कार प्रोजेक्ट्स में से एक, गुलमर्ग गोंडोला दो फेज में चलती है। कोंग्डोरी में फेज 1, 10,006 फीट की ऊंचाई पर है, जबकि अफारवत में फेज 2 समुद्र तल से 12,959 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
तकनीकी खराबी से घंटों फंसे रहे 300 पर्यटक
बता देते हैं कि इस वर्ष मई महीने में फेज 2 में तकनीकी खराबी के चलते गंडोला बंद हो गया था, जिसके चलते इसमें सेर करने वाले 300 लोग कंपार्टमेंटों में घंटों बंद हो गए थे। जिन्हें बचाने के लिए प्रशासन को बडे पैमाने पर बचाव कारर्वाई करनी पड़ी थी। उस घटना के बाद गंडोला सेवा तकरीबन डेढ महीने तक बंद रही थी।
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







