जम्मू , 14 Sep : जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सत्र में कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है। हालांकि पार्टी बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य जनहित के मुद्दे उठाने के लिए तैयार हैं मगर पार्टी की कोशिश राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर नेकां व कांग्रेस को घेरने की कोशिश होगी।
अभी हाल में कांग्रेस ने उमर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने से फिर इंकार कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पुराने रुख पर कायम है। जब तक जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता है तब तक वह मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी, बाहर से समर्थन जारी रहेगा।







