
जम्मू , 24 Aug : जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 66 मिमी, ऊधमपुर में 56 मिमी और पुंछ में 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराब के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
29 से 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला
29 से 31 अगस्त के बीच जम्मू संभाग में मौसम की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
वहीं सुबह के समय कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। स्थानीय स्तर पर होने वाली तेज बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जम्मू में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
कश्मीर संभाग में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 24 घंटों में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में अधिकतम 29.1 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री, जबकि काजीगुंड में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।






