
24 Aug : भारत के पूर्वी तट के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज डूब गया. शनिवार को पनामा के झंडे वाले इस जहाज ओशइन विनर से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल मौके पर रवाना हुए. हादसे के दौरान इसपर कुल 24 सदस्य सवार थे. इनमें 20 चीनी नागरिक, 1 बांग्लादेशी और 3 म्यांमार के नागरिक थे.
भारतीय नौसेना ने 2 चीनी नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. अभी भी 22 लोग लापता बताये जा रहे हैं.
8 मिनट में डूब गया जहाज
इस घटना की जानकारी भारतीय समुद्री प्रशासन के महानिदेशक श्याम जगन्नाथ ने दी. उन्होंने मीडिया को बताया कि बचाये गए दोनों चीनी नागरिकों ने बताया कि जहाज अचानक से एक तरफ झुकने लगा और थोड़ी ही देर में वह डूब गया. हादसा इतना तेजी से हुआ कि अधिकतर लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला.
श्याम जगन्नाथ ने बताया कि इस घटना के 12 घंटे बीत चुके हैं. इतने समय में किसी के भी जिंदा रहने की संभावना बेहद कम हो जाती है. हालांकि राहत एजेंसियां उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है.
लौह अयस्क लादकर जा रहा था चीन
जानकारी के मुताबिक जहाज ओशन विनर भारत के पूर्वी तट पर मौजूद पारादीप बंदरगाह (पहले पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह) से रवाना हुआ था. इसमें लौह अयस्क लदा था. बताया जा रहा है कि यह जहाज भारत से चीन के लिए निकला था.
जब लौह अयस्क लादकर जहाज पारादीप पोर्ट से 240 मील दूर पहुंचा, तभी यह अचानक एक तरफ झुकने लगा और लगभग 8 मिनट के अंदर ही जहाज डूब गया.
जहाज के डूबने का कारण नहीं पता चला
पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक अभी जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चल सका है. जांच एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रही हैं.
वहीं भारतीय नौसेना ने कहा कि तटरक्षक बल बचाव अभियान चला रही हैं. लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू के लिए दो जहाज भेजे हैं.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






