-1785308028596_m.webp)
जम्मू , 20 Aug : मानसून की बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा हुए बरसाती पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निगम के अधीन क्षेत्रों में मच्छरों की भारी भरमार से आम जनता में भारी रोष और डर का माहौल है।
शहर भर में एक विशेष फागिंग अभियान शुरू
जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने मलेरिया विभाग के साथ मिलकर शहर भर में एक विशेष फागिंग अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना और बीमारियों के प्रसार को रोकना है।
निगम ने इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया है। यह अभियान 10 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमलों व टायरों की नियमित सफाई करें। निर्धारित रोस्टर के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में टीमें पहुंचेंगी और फागिंग करेंगी।
बढ़ रहे डेंगू के मामले
जम्मू में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में 39 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक 70 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल जम्मू में 1441 डेंगू के मामले सामने आए थे जबकि 2024 में 4028 व 2023 में 4035 मामले सामने आए थे। फागिंग व सतर्कता के चलते पिछले साल इनमें कमी आई थी।
फागिंग अभियान का शेड्यूल
21 अगस्त: वार्ड नंबर 34, 35 — जानीपुर उत्तर, जानीपुर दक्षिण
22 अगस्त : वार्ड नंबर 36, 37 — जानीपुर सेंटर, जानीपुर पश्चिम
23 अगस्त : वार्ड नंबर 27, 28, 29 — बख्शी नगर, गुढ़ा बख्शी नगर, राजपुरा मंगोत्रियां
24 अगस्त: वार्ड नंबर 39, 40 — तोप शेरखानिया, पुंछ हाउस
25 अगस्त: वार्ड नंबर 47, 48 — बाहू (पूर्व), बाहू (पश्चिम)
27 अगस्त: वार्ड नंबर 49, 50 — नरवाल बाला, छन्नी रामा, छन्नी हिम्मत हाउसिंग कालोनी
29 अगस्त: वार्ड नंबर 51, 52 — छन्नी हिम्मत, ठगर, छन्नी कमला, छन्नी बीजा
30 अगस्त: वार्ड नंबर 68, 69 — ग्रेटर कैलाश, सैनिक कालोनी सेक्टर ए, बी, सी
31 अगस्त: वार्ड नंबर 42, 43 — नानक नगर पश्चिम, नानक नगर पूर्व
1 सितंबर : वार्ड नंबर 45, 46 — डिग्याना, संजय नगर
2 सितंबर : वार्ड नंबर 44 रेल हेड, 15 — नानक नगर उत्तर, मोहल्ला प्रतापगढ़
3 सितंबर : वार्ड नंबर 53, 54 – छन्नी बीजा/त्रिकुटा नगर सेक्टर 1 से 5, त्रिकूटा नगर सेक्टर 6 से 9
5 सितंबर : वार्ड नंबर 4, 5, 6, 7 — मोहल्ला भाबरियान, तालाब खटिकां, गुज्जर नगर, क्रिश्चियन कालोनी,कांजी हाउस, फत्तू चोगान
6 सितंबर : वार्ड नंबर 16, 17, 18 — न्यू प्लाट, अम्बफला, सरवाल
7 सितंबर : वार्ड नंबर 24, 25, 26 — रिहाड़ी कालोनी उत्तर, रिहाड़ी कालोनी दक्षिण, सुभाष नगर
8 सितंबर : वार्ड नंबर 33, 38 — शिव नगर, पलौड़ा
9 सितंबर : वार्ड नंबर 59, 60 — पलौड़ा टाप, पलौड़ा सेंट्रल
10 सितंबर : वार्ड नंबर 72, 75 — तिकड़ी खन्नी, गंगवां पटियाली, साजत पुरा, शहजादपुर पुपा, शहजादपुर केनेया, पतन्येल अकलपुर, संग्रामपुर, दुर्गो चक
क्या कहते हैं अधिकारी
जम्मू नगर निगम हेल्थ आफिसर डॉ. शाहिद हुसैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर फागिंग शुरू कर दी गई है। रोस्टर के हिसाब से फागिंग जारी है। बारिश में ज्यादा प्रभाव नहीं रहता। लिहाजा बारिश के दौरान इसे रोका जाता है। लोग भी ध्यान दें। सतर्क रहें और अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें।





