
Gold Silver Price Today , 18 Aug : इस हफ्ते की शुरुआत तो सोने और चांदी के लिए काफी शानदार रही थी. कल यानी 17 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बुलियन बाजार तक में कीमती धातुओं के तेवर काफी कड़े थे और इनमें तेजी देखने को मिली थी. लेकिन कहते हैं ना कि मार्केट का मिजाज पलक झपकते बदल जाता है, और आज यानी 18 अगस्त को ऐसा ही देखने को मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी दोनों धड़ाम हो गए हैं, जिसका सीधा असर हमारे घरेलू बाजार पर भी पड़ा है. अगर आप भी इन दिनों ज्वैलरी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है.
ग्लोबल मार्केट में लुढ़के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 0.46 फीसदी लुढ़ककर 4452.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है. वहीं चांदी के तेवर तो और भी ज्यादा ढीले पड़े हैं और यह 1.35 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 65.335 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई. ग्लोबल मार्केट की इस सुस्ती का असर भारत के वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर भी साफ-साफ देखने को मिला है.
MCX पर क्या रहा हाल?
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के खरीदारों को आज अच्छी खासी राहत मिली है. एमसीएक्स पर आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत में लगभग 691 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,55,149 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. दूसरी ओर, चांदी के दाम में तो और भी बड़ी सुस्ती देखने को मिली और यह करीब 2,248 रुपये टूटकर 2,35,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई.
क्या हैं आज के ताजा भाव?
अगर बात करें रिटेल मार्केट और आम ग्राहकों की, तो आज भारत में अलग-अलग कैरेट के सोने के दाम नीचे आए हैं:
24 कैरेट सोना: बाजार में शुद्ध सोना गिरकर लगभग 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है.
22 कैरेट सोना: आम गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,42,569 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
18 कैरेट सोना: इसके दाम भी घटकर करीब 1,16,648 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहे हैं.
चांदी के भाव: वहीं खुदरा बाजार में चांदी की चमक फीकी पड़ी है और यह लगभग 2,36,820 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है.
अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन ऊंचे दामों की वजह से रुके हुए थे, तो आज का दिन आपके लिए खरीदारी करने का एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल ट्रेंड्स को देखते हुए अभी कीमतों में उतार-चढ़ाव का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है.






