
कटड़ा, 17 Aug : कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में सोमवार को मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक मौसम आमतौर पर सामान्य रहा पर माँ वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत व आसमान पर बादलों का डेरा रहा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कटड़ा सहित भवन क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण श्राइन बोर्ड ने महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को कुछ देर के लिए बंद कर दिया वावजूद इसके यात्रा पारंपरिक मार्ग से जारी रही।
अचानक धुंध छा जाने से हेलीकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी
मौसम सामान्य रहने के कारण सुबह के समय हेलीकॉप्टर सेवा भी कुछ समय तक सुचारु रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान किया। बाद में त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटियों पर अचानक धुंध छा जाने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी। इससे हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू व पालकी आदि का सहारा लेना पड़ा ।
वहीं, पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते नजर आए।
श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी
शाम चार बजे तक लगभग 13 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर रवाना हो चुके थे। मौसम में बदलाव के बावजूद यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।
श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। त्रिकूट पर्वत पर धुंध और मौसम में बदलाव को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा सुचारु किए जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी गई हैं।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






