
नई दिल्ली , 23 July : जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की घटनाओं से सीजेपी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो लोग तोड़फोड़ व पथराव कर रहे हैं वे सीजेपी के समर्थक नहीं हो सकते हैं।
हमारे प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्वों को घुसाया गया है। हमें इनुपट मिल रहे हैं कि भाजपा और आरएएस ने यहां कुछ लोगों को भेज दिया है, जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं।
सौरभ दास ने कहा कि हमारे प्रदर्शन में हिंसा की कोई कोई जगह है। हम लोग अपने वालंटियर्स को लगातार यह बता रहे हैं। अराजकता करने वाले लोगों पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि सरकार से बातचीत का प्रयास थम गया है। उन्होंने कहा कि ये हमारी तरफ से नहीं है।
हम तो बातचीत करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए सरकार को पहल करनी होगी। अन्ना आंदोलन के समय सरकार के मंत्री रामलीला मैदान में पहुंचे थे। लोकतंत्र की यही परंपरा रही है कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने आती है। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रदर्शन तब खत्म होगा जब हमारी मांगे पूरी होंगी।





