
New Delhi , 21 July : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश का शिक्षा और परीक्षा सिस्टम गंभीर संकट से गुजर रहा है और इसमें बड़े सुधार की जरूरत है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतें जायज हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है. पार्टी ने सरकार के सामने इस संबंध में कई सुझाव भी रखे हैं.
पीएम मोदी को क्या कहा?
राहुला गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. साथ ही, प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तुरंत बंद करने की भी मांग की.
लोगों का भरोसा कमजोर हुआ- राहुल
जब राहुल गांधी से कहा गया कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और इस मामले में कार्रवाई भी की गई है, तो उन्होंने कहा कि असली सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि युवाओं के साथ हो रहे व्यवहार का है. उनके मुताबिक, आज युवाओं के सामने अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं. नौकरी और रोजगार के सीमित विकल्पों के बीच प्रतियोगी परीक्षाएं ही उम्मीद थीं, लेकिन उन पर भी लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों का प्रभाव बढ़ रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का नियंत्रण हो गया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में विचारधारा के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं. साथ ही उनका कहना था कि कई छात्रों के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या कहा?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पद से हट जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के तहत हुआ है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की भी बनती है. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे मामले की अंतिम जवाबदेही प्रधानमंत्री की है.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






