![]()
New Delhi , 21 July :Congress Protest PM Residence: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस, केंद्र सरकार से बेहद नाराज दिख रही है. आज मंगलवार को कांग्रेसी नेताओं ने पीएम आवास तक मार्च निकाला. यह मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से पीएम मोदी के आवास तक निकाला गया. जब मार्च पीएम आवास के पास पहुंची तो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहीं धरने पर बैठ गए. कांग्रेस का यह धरना फिलहाल जारी है.
कांग्रेसी नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता हाथों में हथकड़ी पहनकर अपना विरोध जताते नजर आए.
CJP ने कल निकाला था मार्च
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मुख्य मांग भी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही है. सीजेपी का कहना है कि NEET परीक्षा पेपर लीक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान ही हैं. इसलिए उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. पेपर लीक होने की वजह से छात्रों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्र इसकी वजह से आत्महत्या तक कर लिये.
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद हैं. ये सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है.
राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि कल युवाओं, छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम पीएम मोदी के घर तक मार्च निकाल रहे हैं इसकी जिम्मेदारी ना तो सरकार लेना चाहती है और ना ही संसद में बहस करना चाहती है.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिये.
छात्रों पर हुए हमले के विरोध में है मार्च
वहीं पुलिस के द्वारा हिरासत में लिये जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर बेरहमी से हमला किया. इसके विरोध में हम पीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया. युवाओं-छात्रों पर हुए इस हमले पर ना तो गृहमंत्री कोई बयान दे रहे और ना ही पीएम मोदी कुछ बोल रहे.
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की. कांग्रेस के नेता लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं.
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82







