
Gold Silver , 17 July : अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले एक बार आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लीजिए. आज यानी 17 जुलाई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कई दिनों तक लगातार गिरावट के बाद सोने ने अपना रुख बदल लिया है और इसकी कीमतें आज आसमान छू रही हैं. वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है जो खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर साबित हो रही है. तो चलिए आज के ताजा रेट पर जरा नजर डाल लेते हैं.
भारत में सोने-चांदी के आज के भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है. सबसे पहले 24 कैरेट शुद्ध सोने की बात करें तो आज यह करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं ज्वैलरी के लिए पसंद किया जाने वाला 22 कैरेट सोना आज करीब ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है.
वहीं चांदी खरीदारों के लिए तो राहत की खबर है, आज चांदी खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है. आज चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और यह आज करीब ₹2.15 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चांदी के दाम लगातार गिर ही रहे हैं.
क्यों हो रहा है कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव?
अब आप सोच रहे होंगे कि सोने-चांदी की कीमतों में अचानक इतना फेरबदल कैसे हो रहा है. तो इसके पीछे की 4 बड़ी वजह आपको बता देते हैं:
- वैश्विक स्तर पर अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति.
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार आ रही कमजोरी.
- कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी.
- दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव.
आपको बताते चलें कि अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो स्थानीय बाजार के ज्वैलर्स से आज के फाइनल रेट्स और मेकिंग चार्जेस का मोलभाव जरूर कर लें.


-1784279791157_v.webp)

-1784290128116_v.webp)


