
जम्मू , 14 July : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विदेशी नेता का नाम लेकर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रंग देने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
भाजपा नेता ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर केंद्र सरकार अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर चुकी है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रदेश में लोकतंत्र, विकास, पर्यटन व सुशासन की नई धारा बह रही है।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को राज्य दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भाजपा करे निशाना बनाने के लिए अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक व्यंग्यात्मक फर्जी पोस्ट साझा किया है। उमर अब्दुल्ला की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब नेशनल कांफ्रेंस नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर राज्य दर्जे को लेकर भाजपा के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करने की तैयारी कर रही है।





