
जम्मू , 14 July : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर जब देश का कोई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पहुंचता है, तो वह सिर्फ एक दौरा नहीं होता- वह होता है उन अनकहे जज़्बों को सलाम जो माइनस 50 डिग्री सेल्सियस में भी तिरंगे की शान बरकरार रखते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण दौरा हाल ही में भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक ने किया।
एडजुटेंट जनरल सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। इनकी जिम्मेदारी सिर्फ रणनीति बनाना नहीं, बल्कि हर सैनिक और उसके परिवार के कल्याण, अनुशासन, मानव संसाधन प्रबंधन और सेवा नीतियों को देखना है। जब ऐसे अधिकारी खुद 18,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर जाकर जवानों से मिलते हैं, तो संदेश साफ होता है- ‘आप अकेले नहीं हैं, पूरा देश और पूरी सेना आपके साथ खड़ी है।’
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






