
जम्मू , 14 July : कश्मीर में मौजूद एशिया का सबसे बड़ा फिश फार्म, कोकरनाग ट्राउट फिश फार्म कश्मीर के लिए ‘ब्लू इकोनॉमी’ को ईंजन बन गया है। यह एक मामूली फर्म नहीं है। इस फार्म ने जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिती को बदल दिया है। देश-विदेश से लोग इस फार्म को विजिट करने आते हैं।
इस फार्म की स्थापना साल 1984 में हुई थी। यह कोकरनाग ट्राउट मत्स्य परियोजना के तहत संचालित होता है। प्रतिवर्ष लगभग 63 लाख अंडे, 20 लाख से अधिक मछली के बीज और लगभग 100 मीट्रिक टन ट्राउट का उत्पादन करके, यह फार्म कश्मीर की नीली अर्थव्यवस्था को उम्मीदों से कहीं अधिक मजबूत कर रहा है।







