
राजौरी , 14 July : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब थानामंडी इलाके के कुछ गांवों में दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की खबर सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात एक सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लोग सड़क पार करते हुए कैद हुए थे। इसी फुटेज के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
रविवार रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा यह सीसीटीवी फुटेज थानामंडी के पास लगे एक कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालात में सड़क पार करते दिख रहे हैं। उनके हाव-भाव और समय को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ कि ये आतंकी हो सकते हैं।







