
नासिक, 14 July : महाराष्ट्र के नासिक में एक महिला ने जब यौन उत्पीड़न का विरोध किया तो मनचलों ने इस परिवार का 15 किमी. तक पीछा किया और हमला किया। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
एसपी धोंडोपंत स्वामी ने कहा, “एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने वीडियो रिव्यू और टेक्निकल जांच समेत बारीकी से जांच-पड़ताल की और अब तक 9 आरोपियों की पहचान की है।”
हिरासत में 9 आरोपी
उन्होंने आगे बताया, “शुरुआती एफआईआर में 6 या 7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन हमने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिन्होंने पनाह दी या जो साथियों के तौर पर शामिल थे। हमने अब 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”







