-1783903055975_m.webp)
श्रीनगर , 13 July : एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सोमवार को एक निजी एयरलाइन के विमान रखरखाव इंजीनियर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अजय ठाकुर के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला है। यह कार्रवाई लद्दाख में युवाओं को निशाना बना रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के नेटवर्क को उजागर करने वाली ANTF की हालिया सफलताओं की कड़ी में है।
ANTF की टीम नियमित गश्त के दौरान एक निजी कार को रोका। तलाशी में अजय ठाकुर के पास से 2.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में ANTF थाने में FIR दर्ज कर ली गई। आपको बता दें कि 2026 की शुरुआत से अब तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 33 NDPS मामले दर्ज हो चुके हैं। 27 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और भारी मात्रा में नशे की खेप जब्त हुई है।
जांच का दायरा बढ़ा: एयरपोर्ट कर्मियों पर शक
अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट और एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच सांठगांठ की आशंका बढ़ गई है। जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि नशे की खेप कहां से आई और क्या आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।
एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या एयरपोर्ट कर्मचारी, अंतरराज्यीय सप्लायर और स्थानीय ड्रग पेडलर्स के बीच कोई लिंक है, जो लद्दाख में नशीले पदार्थों की आवाजाही में मदद कर रहा है।
अब तक क्या बरामद हुआ?
सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न अभियानों में 3.523 किलो चरस, 4.9 किलो गांजा, 40.39 ग्राम हेरोइन, 1.709 किलो ब्राउन शुगर, 289 मिलीग्राम कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारी ने इस दौरान जिलेवार हुई गिरफ्तारियों का आंकड़ा भी साझा किया जिनमें:
- लेह: 13 मामले, 17 गिरफ्तारियां
- कारगिल: 5 मामले, 2 गिरफ्तारियां
- चांगथांग: 5 मामले, 5 गिरफ्तारियां
- नुब्रा: 3 मामले, 1 गिरफ्तारी
- ज़ंस्कार: 2 मामले, कोई गिरफ्तारी नहीं
- द्रास: 9 मामले, 2 गिरफ्तारी नहीं
उपराज्यपाल के सख्त निर्देश
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ड्रग तस्करी के खिलाफ खुफिया-आधारित अभियान तेज करने, अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने नागरिकों, माता-पिता, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और नागरिक समाज समूहों से भी अपील की है कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद करें। अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी प्रशासन के उस संकल्प को दर्शाती है जिसके तहत नशे की सप्लाई चेन की हर कड़ी को तोड़ा जाएगा।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






