
श्रीनगर,8 July : अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं सामने आने के बाद गांदरबल जिले के ट्रांजिट कैंप मनीगाम में तैनात चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले में FIR दर्ज कराने की भी सिफारिश की गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO), गांदरबल ने यह कार्रवाई ट्रांजिट कैंप मनीगाम के नोडल अधिकारी की सिफारिश पर की है। नोडल अधिकारी, जो असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू भी हैं, से मिले आधिकारिक पत्र के आधार पर यह आदेश जारी किया गया।
सीईओ गांदरबल के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, निलंबित किए गए शिक्षकों में बिलाल अहमद शेख, निवासी हरीपोरा कंगन, आबिद मोही-उद-दीन भट, निवासी मनीगाम, पीर मुदासिर शाह, निवासी वुस्सन और गौहर राशिद कुल्लू, निवासी गुंड शामिल हैं।
सीईओ ने आदेश में किया स्पष्ट
आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि चारों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी की रिपोर्ट में अमरनाथ यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया।





