
श्रीनगर , 8 July : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में नवयुग सुरंग के पास बुधवार को जम्मू जाने वाले वाहनों को रोके जाने के बाद पर्यटकों समेत हजारों यात्री जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस गए।
यातायात अधिकारियों ने इतनी देर तक गाड़ियां रोके रखने का कारण नहीं बताया लेकिन आमतौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही के लिए सुबह के समय इस मार्ग पर यातायात रोक दिया जाता है। गाड़ियां रोके जाने की वजह से कुलगाम जिले में नवयुग सुरंग से मीर बाजार तक राजमार्ग पर सैकड़ों गाड़ियां कतार में खड़ी दिखीं।
9837 श्रद्धालु हुए रवाना
वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में रिकॉर्ड 9,837 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी एकल-दिवसीय रवानगी है।






