
दिल्ली , 8 July : राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.





