-1783075072208_v.webp)
श्रीनगर, 3 July : अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा मुख्य रूप से दो रास्तों पहलगाम और बालटाल से तय की जाती है।
यदि आप भी इस वर्ष यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए मार्ग पर मिलने वाली जरूरी सुविधाओं जैसे घोड़े, पिट्ठू और पालकी के किराए की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस वर्ष की रेट लिस्ट जारी कर दी है।
घोड़ेवालों (Pony) का किराया
- बालटाल से पवित्र गुफा (जाने का): 2900 रुपये
- पवित्र गुफा से बालटाल (वापसी का): 1900 रुपये
- बालटाल से संगम टॉप / कालीमाता: 1900 रुपये
- पंजतरणी से पवित्र गुफा (होली केव): 1150 रुपये
- पवित्र गुफा से पंजतरणी: 1050 रुपये
पालकी का किराया
- बालटाल से पवित्र गुफा (जाने का): 11500 रुपये
- पवित्र गुफा से बालटाल (वापसी का): 6500 रुपये
- पंजतरणी से बालटाल: 7500 रुपये
पिट्ठू (Porter) का किराया
- बालटाल से पवित्र गुफा: 1500 रुपये
- पवित्र गुफा से बालटाल: 1400 रुपये
- बालटाल से एमजी टॉप: 2400 रुपये
- बालटाल से रेलपथरी: 1100 रुपये
Warning: Trying to access array offset on false in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/momizat_functions.php on line 104
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 66
Warning: Trying to access array offset on null in /home/areomziw/nawaiduggar.com/wp-content/themes/goodnews5/framework/functions/posts_share.php on line 82






