-1782301079442_v.webp)
श्रीनगर , 24 June : कारगिल जिले के द्रास सेक्टर के मारपूचू इलाके के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक वाहन के द्रास नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो युवितयों समेत तीन लोग लापता हैं।
अधिकारियों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर एलए01-4920 वाला एक फ्रॉन्क्स वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे।
बचाए गए गए व्यक्ति की पहचान लंकरचय निवासी लगभग 35 वर्षीय आगा सैयद बाकिर पुत्र सैयद मुस्लिम के रूप में हुई है। उन्हें नदी से सुरक्षित निकालकर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
लापता लोगों में 26 वर्षीय साजिद हुसैन पुत्र हाजी अब्बास निवासी लंकरचय, हसीना बानो पुत्री मोहम्मद हुसैन निवासी गाटो लंकरचय और सोगरा बानो पुत्री मोहम्मद अली, निवासी गाटो लंकरचय शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू कर दिया। नदी में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और टीमें नदी के पूरे बहाव क्षेत्र में सघन तलाशीले रही हैं।






