
श्रीनगर, 16 June : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।
सिद्धू ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक विशाल व्यक्तित्व और कश्मीर के लोगों की धर्मनिरपेक्ष आवाज बताया। इससे पूर्व सिद्धू ने जम्मू कश्मीर के पूर्व सदर-ए- रियासत व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. कर्ण सिंह से भी मुलाकात की।
सिद्धू ने डा. फारूक के साथ अपनी मुलाकात की एक्स हैंडल पर एक पोस्ट से जानकारी साझा की। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि प्रदेश में राजनीतिक संवाद और सहभागिता सार्वजनिक विमर्श को प्रभावित कर रहे हैं। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति में दोनों नेताओं की प्रमुख भूमिका को देखते हुए सिद्धू की यह यात्रा और उनके बयान राजनीतिक हलकों में विशेष ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
सपरिवार कश्मीर में छुट्टियां बिताने आए सिद्धू ने कश्मीर में डल किनारे सैर के दौरान स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी लेने के अलावा आलु बुखारे और ब्लू बेरी बाग की सैर की। उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ






