
श्रीनगर, 16 June : कश्मीर घाटी में अब केवल पारंपिरक पर्यटन स्थल ही नही बलकि गुमनाम और पर्यटन के दृष्टिकोन से नए नए पर्यटन स्थल भी यहां आने वाले पर्यटकों व स्थानीय प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उत्तरी कश्मीर के बांडीपुर का गुरेज व राजदान टाप पर्यटकों को बर्फ से ढके अपने मनोरम नजारों के चलते पर्यटकों को लुभा रहा है।
वहीं अब मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सिथत जोजिला दर्रे के निकट जीरो पाइंट भी पर्यटकों विशेषकर कश्मीर और लद्दाख के बीच यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए ज़ोजिला दर्रे पर स्थित ज़ीरो पाइंट एक नए आकर्षण के रूप में तेज़ी से उभर रहा है। बेहतर सड़क संपर्क और लंबे समय तक बर्फ की उपलब्धता पर्यटकों को हिमालय की ऊँचाई वाले परिदृश्य का अनुभव करने के लिए एक सुरक्षित पड़ाव प्रदान करती है।





