-1781519384983_v.webp)
जम्मू , 15 June : जम्मू के प्रमुख पर्यटक स्थलों (मानसर और सुरुइंसर झील) को जोड़ने वाला जम्मू-सिद्धड़ा-मानसर रोड पिछले लंबे समय से प्रशासनिक अनदेखी का शिकार है। सिद्धड़ा से लेकर मानसर तक करीब 40.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सफर करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
हालत यह है कि सिद्धड़ा से मानसर के बीच करीब 10 जगहों पर सड़क के किनारे पूरी तरह ढह चुके हैं, जिससे सड़क किनारे गहरी खाई बन गई है। बजालता, सुरुंइसर, चोहा और मानसर के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सड़क इतनी संकरी हो चुकी है कि एक समय में महज एक ही गाड़ी मुश्किल से गुजर पाती है।
-1781517264841_v.webp)




